इन घरेलू तरीकों से हफ्तेभर में मिटाएं पुरानी चोटों के निशानों का नामोनिशान

इन घरेलू तरीकों से हफ्तेभर में मिटाएं पुरानी चोटों के निशानों का नामोनिशान

सेहतराग टीम

हमें चोट लगता रहती है और ठीक भी होता रहती है। लेकिन कई बार ऐसी चोट होती है जो ठीक तो हो जाती हैं लेकिन उनका निशान कभी नही जाता है। ऐसी स्थिति में लोग क्या करें ये सबसे बड़ा सवाल है। अगर आपको भी कोई निशान है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे जिसको अपनाने के बाद आपका निशान धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

पढ़ें- आंखों में हो रही है जलन तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, ड्राइनेस से भी मिलेगी जल्द छुट्टी

इन घरेलू उपायों से हटाएं चोट के निशान (Home Remedies to Get Rid of Scars Fast in Hindi):

प्याज का रस

प्याज का रस भी किसी भी निशान को आसानी से मिटा सकता है। इसके लिए बस प्याज का रस लें और उसे चोट वाले निशान पर लगाएं। कुछ देर के लिए प्याज के रस के ऐसे ही घाव के निशान वाली जगह पर रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से जल्द ही निशान हल्का पड़कर गायब हो जाएगा। 

शहद भी कारगर

शहद भी चोट या फिर घाव के निशान को मिटाने में कारगर है। इससे लिए बस दो चम्मच शहद लें और उसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं। अब निशान वाली जगह पर इस मिश्रण को करीब 3 मिनट तक रहने दें। इसके बाद घाव वाले निशान पर तौलिया को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे निशान वाले स्थान पर रखें। जब तौलिया की गर्माहट खत्म हो जाए तो निशान को साफ करें। ऐसा रोजाना करने से धीरे-धीरे निशान हल्का होने लगेगा।

टी ट्री तेल लगाएं

टी ट्री तेल भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। बस इस तेल को आधा चम्मच लें और उसमें आधा चम्मच गर्म पानी मिला लें। इसे निशान वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथ से मसाज कर करीब 10 मिनट बाद पानी से धोकर कपड़े सो पोछ लें। रोजाना ऐसा करने से आपको असर दिखने लगेगा। 

नींबू का रस

नींबू नैचुरल ब्लीच का काम करता है। इसी वजह से इससे किसी भी चोट के निशान को आसानी से मिटाया जा सकता है। सबसे पहले चोट के आसपास की जगह को अच्छे से साफ करिए। उसके बाद नींबू के रस में रूई को डुबोएं और जहां पर चोट का निशान है वहां पर अच्छे से रगड़ें। 10 मिनट तक रगड़ने के बाद नींबू के रस को घाव के निशान पर ऐेसे ही लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में पुराने से पुराना चोट का निशान हल्का होकर गायब हो जाएगा।

आंवला

आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। आंवला का पेस्ट लें और उसमें जैतून का तेल मिला लें। इसे घाव वाले निशान पर लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से घाव का निशान पर फर्क दिखने लगेगा।

 

इसे भी पढ़ें- 

पेट में कीड़े की वजह से हो सकता है घाव, ये आसान घरेलू तरीके हैं पक्का इलाज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।